Delhi Weather Update: दिल्ली में घना कोहरा, 6 इलाकों में माइनस तापमान, जानें कितना AQI

Delhi Weather Update: दिल्ली में घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी बिल्कुल कम है, मौसम विभाग की मानें तो, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा भी अधिक है।

Delhi Weather Update: दिल्ली में घना कोहरा, 6 इलाकों में माइनस तापमान, जानें कितना AQI

photo credit-ANI

विज्ञापन

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का कहर बरप रहा है। मौसम का मिजाज बिल्कुल ठंडा और घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत के दक्षिणी इलाकों में भी सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। दिल्ली के RML अस्पताल से आए ताजा विजुअल्स में विजिबिलिटी जीरो नजर आ रही है।

विज्ञापन

IMD की रिपोर्ट

दिल्ली में आज सुबह भी घना कोहरा रहा है। सुबह 6:49 मिनट पर भी सूर्योदय नहीं हुआ था। NCR में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। दिसंबर में ठंड की बात करें, तो दिल्ली में 21 तारीख के बाद से मौसम और ज्यादा ठंडा हो सकता है। कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 50 से भी कम रही है। पालम समेत 6 इलाकों में माइनस में तापमान दर्ज किया गया है।

आज का मौसम

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 1 डिग्री सेल्सियस आज मिनिमम तापमान दर्ज किया गया है। सूर्योदय सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होने का अनुमान है। सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 29 मिनट पर होगा।

विज्ञापन

माइनस में 6 इलाके

पालम- -1
नजफगढ़- -1
नरेला- -2
पूसा- -2
मयूर विहार- -2
राजघाट- -1

विज्ञापन

दिल्ली AQI

आज भी दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा 400 से अधिक रही है। सुबह का AQI 433 दर्ज किया गया है। जो अति गंभीर श्रेणी में आता है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान और हवा की स्पीड में कमी के कारण एयर क्वालिटी खराब हुई है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, कल के AQI की बात करें, कल भी 448 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

किस इलाके का कितना AQI?

ITO-454
मंदिर मार्ग-398
नेहरु नगर- 461
ओखला- 457
पंजाबी बाग- 451
आरके पुरम-447
सोनिया विहार- 432
आनंद विहार- 460

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ