Bulandshahr Video: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की 92 साल की एक दादी के जज्बे को आज हर कोई सलाम कर रहा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ने एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई करती हुई दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो खासकर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, जो उम्र बीत जाने के बाद पढ़ाई से पल्ला झाड़ लेते हैं। कहते हैं कि अब पढ़ाई का क्या काम है?
जिंदगी के आखिरी पड़ाव में पूरा किया बचपन का सपना
मामला बुलंदशहर की सदर तहसील के चावली गांव का है। यहां रहने वाली 92 साल की वृद्धा सलीमन ने जिंदगी के आखिरी पड़ाव में होने के बाद भी बचपन के सपने को साकार करके दिखाया है। सलीमन ने इस मैं पढ़ाई करने की ठानी। उन्होंने चावली प्राथमिक विद्यालय में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने क्लास के बाकी बच्चों के साथ पढ़ाई शुरू कर दी। स्कूल के शिक्षक भी वृद्धा की इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास देखकर उनके मुरीद हो गए।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1706955835887555010
दादी बोलीं- पढ़ाई का शौक है
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए 92 साल की समीमन ने बताया कि उन्हें बचपन से पढ़ाई का शौक था, लेकिन किन्हीं कारणों से ये सपना पूरा नहीं हो सका। अब मैंने अपना सपना पूरा किया है। उन्होंने बताया कि मुझे पढ़ना पसंद है। मैं स्कूल जाती हूं। पढ़ाई से मुझे काफी फायदा हुआ है। अब मैं नोट गिन सकती हूं।
यह भी पढ़ेंः अनोखी Love Story: लड़की ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर, दुकान में शुरू हुई प्रेम कहानी
100 तक गिनती याद, अब लिखती हैं नाम
प्राथमिक विद्यालय चावली की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रतिभा शर्मा ने बताया कि मैंने सलीमन से कहा था कि अगर वह स्कूल में आकर पढ़ाई करेंगी तो मैं उनकी पेंशन की व्यवस्था करूंगी। इससे उन्होंने प्रेरणा ली। अब वह 100 तक गिनती कर सकती हैं और अपना नाम लिख सकती हैं।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
20 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
20 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
23 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
23 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines