Kasganj Saas Damad Affair: आज कल कई ऐसी खबरें सामने आने लगी हैं जिन्हें सुनकर आपका विश्वास पर से भरोसा उठ जाएगा. एक बार फिर से एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सामने आई है. जहां एक सास-दामाद की लव स्टोरी ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. बता दें कि छह महीने से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था, इसका राज तब खुला जब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस रिश्ते के कारण लड़के की पत्नी शिवानी को भी अपनी जान से हाथ तक धोना पड़ गया. इस रिश्ते ने पूरे परिवार के विश्वास को तार-तार करके रख दिया है.
सास और दामाद के बीच ये रिश्ता महीनों से चल रहा था. दोनों की नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अब रिश्तों की मर्यादा तक टूट गई. दोनों का रिश्ता परिवार वालों के सामने तब आया जब दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इस मोहब्बत की सबसे बड़ी कीमत शिवानी अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, उसके पति ने ही अपनी पत्नी की जान ले ली.
पिछले 6 महीने से चल रहा था सास-दामाद के बीच अफेयर
कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव का ये मामला अब हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमोद नाम का युवक अपने ससुराल में काफी समय बिताता था, वहां उसकी सास से नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्यार हो गया. पहले तो ये सब मामला सिर्फ घर की चारदीवारी तक था, लेकिन जब मोबाइल से ली गई फोटो सोशल मीडिया पर किसी तरह वायरल हो गई तब इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को मिली. इस बीच प्रमोद की पत्नी शिवानी को भी अपने पति पर शक हो गया था. कई बार शिवानी ने प्रमोद से बात करने की कोशिशें कीं लेकिन प्रमोद हर बार उससे लड़ाई करके घर से चला जाता था. घर में तनाव इतना ज्यादा बढ़ गया था कि प्यार की जगह शक और गुस्से ने ले ली.
यह भी पढ़ें- कानपुर में सड़क किनारे खड़ी 2 स्कूटी में धमाका, जांच को लेकर क्या बोले पुलिस कमिश्नर
पति-पत्नी के बीच हुई थी जमकर लड़ाई
जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर दो दिन पहले घर में बहुत विवाद हुआ था. गुस्से में प्रमोद ने पत्नी शिवानी को पीटना शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में शिवानी ने दम तोड़ दिया था. जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो शिवानी घर के बरामदे में मृत पड़ी थी. आस पास भिखरी पड़ी चीजें ये बता रही थीं कि झगड़ा कितना भयानक होगा. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद सिढ़पुरा थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया जांच में पता चला कि शिवानी की मौत गला दबाने के कारण हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा.
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
8 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines