यूपी में 28 PPS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसको कहां मिली पोस्टिंग

Uttar Pradesh News: यूपी में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने इस बार 28 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बागपत बनाया गया है।

Uttar Pradesh News, UP Police, उत्तर प्रदेश न्यूज, यूपी पुलिस, पीपीएस ट्रांसफर

यूपी में 28 PPS अधिकारियों का ट्रांसफर

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: यूपी में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने इस बार 28 PPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। अंशु जैन को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बागपत बनाया गया है। वहीं गौरव कुमार शर्मा पुलिस उपाधीक्षक बलिया से हटाकर लखनऊ भेजा गया। गौरव को लखनऊ एसीओ जोन पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक जनपद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर जनपद बनाया गया है। अवधेश कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक हरदोई से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया है।

यूपी में 28 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Advertisment

सुधांशु शेखर को एसटीएफ में मिली तैनाती

पीपीएस अधिकारी सुधांशु शेखर को पुलिस उपाधीक्षक जनपद एटा से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ बनाया गया है। अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक जनपद संतकबीरनगर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरदोई बनाया गया है। सुरेश कुमार को सहायक सेनानायक 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक कन्नोज जनपद बनाया गया है। अजय कुमार त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ सेक्टर मुरादाबाद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक एसीओ मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

यूपी में 28 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

देवेंद्र कुमार-।। को चन्दौली के डीएसपी बने

सुनील कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल गाजियाबाद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल अलीगढ़ बनाया गया है। अभय नाथ मिश्रा को सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक संतकबीरनगर बनाया गया है। देवेंद्र कुमार-।। को पुलिस उपाधीक्षक जनपद अम्बेडकर नगर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद चन्दौली बनाया गया है। स्वेता आशुतोष ओक्षा को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहारनपुर से हटाकर सहायक सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ बनाया गया है।

विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह बनें झांसी के डीएसपी

इसी तरह मनोज कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद झांसी बनाया गया है। अजय प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद आजमगढ़ बनाया गया है। राजीव कुमार सिसौदिया को पुलिस उपाधीक्षक जनपद चन्दौली से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहारनपुर बनाया गया है। सतीश चन्द्र शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक जनपद सीतापुर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद भदोही बनाया गया है।

अमित सक्सेना एसीपी गाजियाबाद बने

पीपीएस अधिकारी अमित सक्सेना को पुलिस उपाधीक्षक जनपद कुशीनगर से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद बनाया गया है। रजनीश कुमार यादव को सहायक सेनानायक 01वीं वाहिनी एसएसएफ लखनऊ से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद बलिया बनाया गया है। हरिराम यादव को सहायक सेनानायक 04वीं वाहिनी एसएसएफ मथुरा से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद देवरिया बनाया गया है। विनीत कुमार को पुलिस उपाधीक्षक फिरोजाबाद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक/मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी जनपद अलीगढ़ बनाया गया है। विनीत सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी सेक्टर कानपुर नगर से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

विज्ञापन

पीतम पाल सिंह को मथुरा में मिली तैनाती

इसी तरह पीतम पाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक जनपद खीरी से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद मथुरा बनाया गया है। अपेक्षा निम्बाडिया को पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुरादाबाद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद शामली बनाया गया है। सृष्टि सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद औरेया बनाया गया है। राजेश कुमार राया-।। को पुलिस उपाधीक्षक जनपद चन्दौली से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद सोनभद्र बनाया गया है। नागेन्द्र चौबे को पुलिस उपाधीक्षक इटावा से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद सीतापुर बनाया गया है। वहीं अभय नारायण राय को पुलिस उपाधीक्षक जनपद ललितपुर से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद इटावा बनाया गया है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ