Bank Transferred Rs 26 Lakh Mistake: ठगी की रकम वापस करने में बैंक से हुई चूक पर आरोपी गलती से गई रकम वापस देने से इंकार करने लगा। दरअसल मामला नोएड़ा की एक बैंक का है जहां तकनीकी खराबी के कारण बैंक ने गलती से व्यक्ति के खाते में 26,15,905 रुपये ट्रांसफर कर दिये। आरोपी व्यक्ति ने ट्रांसफर हुई पूरी रकम को तुंरत चेक और ऑनलाइन तरीके से दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। ट्रांसफर की हुई राशि न मिलने पर बैंक अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ठगी की रकम वापस करने में हुई चूक
बैंक अधिकारी पंकज बागर ने पुलिस को बताया कि नीरज कुमार नामक के व्यक्ति के साथ 58 हजार रुपए की ठगी हुई थी। जिसकी उसने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बैंक की तरफ से नीरज कुमार के अकाउंट से ठगी के 58 हजार रूपए को फ्रीज कर दिया गया था। अधिकारी पंकज बागर ने बताया कि स्थानीय अदालत का आदेश आने के बाद नीरज कुमार के ठगी के कारण फ्रीज की गई रकम को बैंक ने खाते में वापस में किया था।
यह भी पढ़े: ‘मैं तो जिंदा हूं, फिर मुझे मरा दिखा मेरी जमीन किसी और के नाम कैसे कर दी’
दूसरे खाते में कर लिए रुपए ट्रांसफर
अधिकारी पंकज बागर ने बताया कि नीरज कुमार की फ्रीज की गई रकम बैंक को वापस करने थे। तकनीकी खरीबी की वजह से बैंक से 58 हजार रुपये की जगह नीरज कुमार के खाते में कुल 26,15,905 रुपये ट्रांसफर हो गए। जिसे नीरज कुमार ने बहुत सफाई से 13,50,000 रुपये चेक के जरिए और बाकी रकम को ऑनलाइन के जरिए दूसरे बैंक के खाते में ट्रांसफर कर लिए।
यह भी पढ़े: 2 लाख लिए थे, जबरन वसूले 93 लाख, पत्नी को भी मार दिया
रुपए वापस करने से किया इंकार
बैंक की टीम को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होनें पूरे मामले की जांच की और बैंक अधिकारी ने नीरज से गलती से ट्रांसफर हुए रुपए वापस करने को कहा गया तो उसने यह कहते हुए साफ इंकार कर दिया कि उसके अकाउंट में किसी भी प्रकार की कोई रकम नही आई है। वही बैंक अधिकारियों का कहना है कि नीरज कुमार ने बेईमानी से रुपए हड़प लिए है।
थाने में दर्ज कराई शिकायत
आरोपी के द्वारा रकम वापस न करने पर बैंक अधिकारी ने थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
12 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
17 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines