2 लाख लिए थे, जबरन वसूले 93 लाख, पत्नी को भी मार दिया; बुजुर्ग ने सुनाई सूदखोरों की गुंडागर्दी की कहानी और आपबीती

Moneylenders Shot Dead Woman: पटना में दबंगों की हैवानियत का मामला सामने आया है जहां 93 लाख रुपए लेने के बाद भी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

image (7)

Moneylenders Shot Dead Woman: सूद के रूप में 93 लाख रुपये लेने के बाद भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने जान ले ली। मामला बिहार की राजधानी पटना का है जहां 2014 में लिया कर्ज वापस न करने की वजह से प्रोफेसर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रोफेसर ने नजदीकी थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुरक्षा को लेते हुए थाने में पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा नहीं दी गई। यदि सुरक्षा दी गई होती तो उनकी पत्नी को जान न देनी पड़ती।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मामला पटना बेलवारा गांव का है जहां पुष्पा नाम की महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली महिला के सिर में लगी थी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला के पति कॉलेज में प्रोफेसर है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि साल 2014 में उन्होंने तीन लोगों से दो लाख रूपये उधार लिए थे। जिसके बाद वे हनुमान नगर में रहने वाले  जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार और नेहा को दो लाख रूपए के सूद के रूप में करीब 93 लाख रुपये दे चुके है, लेकिन उनके 2 लाख का ब्याज खत्म ही नही हो रहा है। जिसके लिए वे अक्सर उन्हें धमकी भी देते थे और दबंगों ने उन्हे अगवा भी किया था। वे अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे।

पहले भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने बताया ब्याज की मांग पूरी न करने पर दबंग अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे परेशान होकर उन्होंने रामकृष्णा नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही पटना सदर डीएसपी,  एसपी और एसएसपी को भी आरोपियों के बारें में अवगत कराया था। सबसे शिकायत करने बाद भी इस मामले को गंभीरता से नही लिया गया।

अगवा किया और गोली मार कर दी हत्या

मृत महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार उनसे और रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए न देने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी को ड्यूटी स्थल से अगवा कर लिया और गोपालपुर इलाके में ले जाकर सिर में गोली मार दी। घटना की जानकारी महिला के पति को लगी तो वे तुरंत घटनास्थल गए।  प्रोफेसर ने तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ