वसीम अहमद
UP 17 Years Old Minor Girl Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 17 साल की एक लड़की ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। इस नाबालिग लड़की ने ये बड़ा कदम एक मनचले युवक की हरकतों से परेशान होकर उठाया है। मृतक नाबालिग के परिवार ने पड़ोस के गांव के एक लड़के पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले 2 साल से उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते और फोन पर बार-बार छेड़ता और परेशान करता था। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस तथ्य और साक्ष्य के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
फोन पर करता था परेशान
यह मामला बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के अठदेऊरा गांव का है। मृतिका के पिता राजेश निषाद का आरोप है कि पड़ोस के गांव का रहने वाला नफीस खान पिछले एक साल से उनकी बेटी को फोन करके परेशान करता था। उन्होंने एक साल पहले ही इसकी शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की और नफीस खान पहले की तरह ही लगातार फोन करके उनकी बेटी को परेशान करता रहता था।
स्कूल आते-जाते करता था परेशान
मृतिका के पिता ने बताया कि नफीस की शादी तय हो गई और शादी का दिन फिक्स हो गया है। इसके बाद भी वह उनकी बेटी को फोन पर बात करने का दबाव डालता रहा था। वहीं मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन जब स्कूल जाती थी, तो भी नफीस उसे परेशान करता था। जब लड़की का भाई इसकी शिकायत लेकर उसकी दुकान पर गया, तो उसने अपने गले पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। नफीस की बढ़ती बदतमीजी और छेड़छाड़ से परेशान होकर लड़की ने फंदे से लटककर जान दे दी।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, इस ग्राम पंचायत को बनाएंगे नगर पंचायत, मिलेंगी एक साथ कई सौगातें
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं सीओ सत्येंद्र भूषण ने बताया कि 14 दिसंबर को उन्हें सूचना मिली कि राजेश निषाद की 17 साल की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सुबूत जुटाए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बगल के गांव का नफीस उनकी बेटी को परेशान करता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस मोबाइल का सीडीआर निकाल रही है, उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines