---विज्ञापन---

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और 6 शिष्यों पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Kalyani Nand Giri: यूपी के प्रयागराज में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याण नंद गिरि पर जानलेवा हमला किया गया। दबंगों ने गुरुवार की रात को कार रुकवाकर हमला किया।

---विज्ञापन---

Attacke on Kalyani Nand Giri: महाकुंभ के सेक्टर 9 में स्थित किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात जानलेवा हमला हुआ है। इतना ही नहीं हमलावरों ने कल्याणी नंद गिरी के 6 शिष्यों पर भी हमला किया है। कल्याणी नंद और उनके शिष्यों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, कल्याणी नंद गिरी अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका और कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया।

हिमांगी सखी पर भी हुआ था जानलेवा हमला 

बता दें कि बीते दिन किन्नर अखाड़े की जगद्गुरू हिमांगी सखी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। हमले में हिमांगी सखी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर आरोप लगा था। इस हमले को ममता कुलकर्णी के मामले से जोड़कर देखा जा रहा था, क्योंकि हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर लगातार सवाल खड़े किए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2025 11:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola