हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP के 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के लिए अहम खबर, योगी सरकार ने लॉन्च किया स्पेशल सॉफ्टवेयर

विज्ञापन
UP Board Exam 2024

UP के 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए काफी अहम खबर हैं। योगी सरकार ने एक स्पेशल सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है, जिससे परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाना संभव होगा। यह जानकारी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने दी।

उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए ऑनलाइन एग्जाम सेंटर्स फाइनल किए जाएंगे। एग्जाम सेंटर सेलेक्ट करने के लिए कुछ नियम और शर्तें तय की गई हैं। इसमें क्वालिटी और क्रेडिबिलिटी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के एग्जाम इसी व्यवस्था के तहत होंगे।

यह भी पढ़ें: वाराणसी हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा कॉल करने वाला तो रह गए हैरान

स्कूल प्रिंसिपलों की रिपोर्ट का इंतजार

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 10वीं और 12वीं के ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म भरवाए जा चुके हैं। नोटिस upmsp.edu.in पर जारी हुआ था। 5 अगस्त तक फीस जमा कराई गई थी। 16 अगस्त तक लेट फीस के साथ फीस जमा हुई। इसके बाद पर प्रिंसिपलों को आदेश जारी किए गए।

स्कूल प्रिंसिपल को स्टूडेंट का नाम, उनके अभिभावकों का नाम, डेट ऑफ बर्थ, सब्जेक्ट, फोटो आदि चैक करने के निर्देश दिए गए हैं। करेक्शन के बाद बोर्ड के रीजनल अधिकारी को 30 सितंबर तक रिकॉर्ड लिस्ट भेजनी होगी। इसके बाद एग्जाम सेंटर फाइनल करके अलॉट कर दिए जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें