नेपाल में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद सामने आई तबाही की तस्वीरों ने जहां पूरी दुनिया को झकझोर दिया है, वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक 10 वर्षीय बच्चे ने संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. कक्षा 3 में पढ़ने वाले अल्फाज शेख ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी गुल्लक में जमा की गई पूरी रकम दान कर दी.
अल्फाज ने अपनी गुल्लक जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर को सौंप दी है. बताया गया कि बच्चा पिछले करीब एक साल से इसमें पैसे जमा कर रहा था. यह रकम उसके लिए सिर्फ बचत नहीं थी, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतों और इच्छाओं के लिए जुटाई गई पूंजी थी. हालांकि, नेपाल में बाढ़ से मची तबाही की तस्वीरें देखने के बाद उसने अपनी बचत जरूरतमंदों के लिए देने का फैसला किया.
नेपाल बाढ़ पीढ़ितों के लिए दान किया गुल्लक
अल्फाज ने बताया कि उसने यूट्यूब पर नेपाल में आई बाढ़ के वीडियो देखे थे. इन तस्वीरों में लोगों के घर तबाह होते और बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने की खबरें सामने आ रही थीं. यह सब देखकर उसे काफी दुख हुआ. इसके बाद उसने तय किया कि वह अपनी तरफ से पीड़ितों की मदद करेगा. उसने अपने मन की बात सबसे पहले अपने दादा को बताई और गुल्लक दान करने की इच्छा जाहिर की.
वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी अल्फाज की इस पहल ने लोगों को भावुक कर दिया. लोगों के कई रिएक्शन सामने आए. उसकी तस्वीर और कहानी सामने आने के बाद कई लोगों ने बच्चे के जज्बे की सराहना की. लोगों ने उसकी संवेदनशीलता की तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में दूसरों के दर्द को समझना और अपनी जमा पूंजी जरूरतमंदों के लिए दे देना बड़ी बात है.
यह भी पढ़ें- वापस ले लो शौर्य चक्र… दफ्तरों के चक्कर काट रही शहीद की बुजुर्ग मां; 22 साल से है वादे पूरे होने का इंतजार
26 अगस्त को नेपाल में आई थी बाढ़
दरअसल, 26 अगस्त को चीन-नेपाल सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल और आस-पास के इलाकों में भारी तबाही मचाई. रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में दोनों देशों में कम से कम 1,384 लोगों की मौत हुई, जबकि 5,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल के कई इलाकों में सड़कें, पुल और बिजली परियोजनाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. रासुवा समेत कई दूर दराज के क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है.
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
19 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
22 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
22 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines