हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8 और सपा के 2 MP निर्विरोध जीते; भाजपा में जश्न का माहौल

बीजेपी ने अपने आठ उम्मीदवारों की सूची में पिछड़ा वर्ग, दलित, ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय के नेताओं को जगह दी थी इनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवाणी जीते. (Photo: ANI)

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 8 और समाजवादी पार्टी (सपा) के 2 उम्मीदवारों का निर्विरोध चुन लिया गया है. नामांकन पत्रों की वापसी और स्क्रूटनी की समय सीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया है. 10 राज्यसभा सिटों पर निर्वाचन अधिकारी को सिर्फ 10 उम्मीदवारों का नामांकन मिला, जिसके बाद सभी के निर्विरोध जीत का ऐलान कर दिया गया.

कौन-कौन उम्मीदवार जीते

बीजेपी के उम्मीदवारों में प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय और राम प्रताप सिंह चौहान ने जीत दर्ज की. समाजवादी पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवाणी जीते हैं. इस दौरान ऐसी चर्चा थी कि सपा तीसरा उम्मीदवार उतारकर चुनाव में मुकाबला करा सकती है, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया.

यह भी पढ़ें: होली-दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर, अग्निवीरों को भर्ती में 20% आरक्षण; योगी कैबिनेट ने 39 प्रस्तावों को दी मंजूरी

विज्ञापन

अखिलेश यादव ने क्या कहा था?

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘अब हमारा फोकस तीन पर नहीं, बल्कि 403 पर है.’ उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश विधानसभा की सभी 403 सीटों पर आगामी चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा गया. राज्यसभा चुनाव के बीच बीजेपी और सपा नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हार स्वीकार कर ली है.

वहीं, बीजेपी नेताओं ने सपा के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण पर सवाल उठाए. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होना है, इसी वजह से इन सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola