Greater Noida News: यूपी रेरा का बड़ आदेश, 8 बिल्डर करेंगे 1948 करोड़ का निवेश

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को एक नई ऊर्जा देते हुए यूपी रेरा (उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) ने राज्यभर में आठ नई परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है. इन परियोजनाओं में कुल 1,948 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 3,005 नई आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा.

UP Rera

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र को एक नई ऊर्जा देते हुए यूपी रेरा (उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण) ने राज्यभर में आठ नई परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है. इन परियोजनाओं में कुल 1,948 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 3,005 नई आवासीय और व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा.

185वीं बैठक में लिया निर्णय

यूपी रेरा की 185वीं बैठक लखनऊ स्थित मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा, झांसी, नोएडा और फिरोजाबाद में परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई. इनमें से लखनऊ में तीन और बाकी जनपदों में एक-एक परियोजना शामिल है.

नोएडा में ‘एशटेक प्रेसिडेंशियल टावर्स’ को स्वीकृति

नोएडा में स्वीकृत परियोजना ‘एशटेक प्रेसिडेंशियल टावर्स’ का निर्माण मेसर्स एशटेक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 1,039.17 करोड़ है. इस परियोजना में फ्लैट्स, विला, प्लॉट्स, दुकानें और अन्य व्यावसायिक परिसरों का निर्माण प्रस्तावित है.

रोजगार और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

इन परियोजनाओं के जरिये रियल एस्टेट क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी. निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट, स्टील, टाइल्स, पेंट, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर की सजावट से जुड़े सहायक उद्योगों में भी व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे.

हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखी गई योजना

स्वीकृत परियोजनाओं में किफायती आवास, मध्यम आय वर्ग के लिए फ्लैट, विला और प्लॉट शामिल हैं, जिससे राज्य के विभिन्न आर्थिक वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ