नोएडा में डेंगू से पूर्व मंत्री के बेटे की मौत, 400 का आंकड़ा हो चुका है पार

Noida News: नोएडा में डेंगू लगातार खतरनाक साबित हो रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के रहने वाले पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी के बेटे से जुड़ा है. पूर्व मंत्री के बेटे आशीष भाटी की डेंगू के चलते मंगलवार को मौत हो गई.

Dengue

Noida News: नोएडा में डेंगू लगातार खतरनाक साबित हो रहा है. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के रहने वाले पूर्व मंत्री हरीशचंद्र भाटी के बेटे से जुड़ा है. पूर्व मंत्री के बेटे आशीष भाटी की डेंगू के चलते मंगलवार को मौत हो गई. वह कई दिनों से डेंगू की बीमारी से जूझ रहे थे. उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था. मंगलवार को वह डेंगू के चलते जान गंवा बैठे.

नोएडा प्राधिकरण में थे एजीएम

आशीष भाटी नोएडा प्राधिकरण के संस्थागत विभाग में एजीएम (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) के पद पर कार्यरत थे. आशीष भाटी का मंगलवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. वे नोएडा के सेक्टर-61 में रह रहे थे.

डेंगू से हुई मौत

परिजनों ने बताया कि आशीष भाटी बीते कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे. प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने के बाद उन्हें तत्काल उपचार हेतु सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि डॉक्टरों की भरपूर कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और मंगलवार को मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हो गया.

400 से ज्यादा मरीज मिले

नोएडा में अब तक डेंगू के 400 से ज्यादा मरीज मिल चुके है. लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. डेंगू से बचने के लिए लोग फुल बाजू के कपड़े पहने. घर में कही पर भी पानी न जाम होने दें. यह बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ