UP Lok Sabha Election Result Live : उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों से रुझान सामने आ रहे हैं। रुझान में INDIA और NDA के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा 37 सीटों पर आगे है। रुझानों में भाजपा से आगे समाजवादी पार्टी है। आइये जानते हैं कि किन किन सीटों पर सपा ने बढ़त बनाई है।
किन सीटों पर आगे है BJP
संभल, मेरठ, बागपत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आंवला , पीलीभीत, धौरहरा , मोहनलालगंज, सुल्तानपुर फर्रुखाबाद, इटावा , कन्नौज, कौशांबी, फूलपुर, फैजाबाद अंबेडकर नगर, बहराइच, गोंडा, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर चंदौली, मिर्जापुर, रॉबर्टगंज, लाल गंज और खीरी से सपा आगे है।
यहां है कड़ा मुकाबला
मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव करीब 11 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। वहीं अखिलेश यादव तीन हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। इसके साथ ही संतकबीरनगर, बहराइच, इटावा , मोहनलालगंज , आंवला में सपा कई हजार वोटों से आगे है।
आंकड़ों के अनुसार, भाजपा यूपी में सिर्फ 27 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सपा 37 से अधिक सीटों बढ़त बनाए हुए है। जबकि 40 से अधिक सीटों पर इंडिया प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई हुई है। कई सीटें तो ऐसी हैं, जहां वोटों का अंतर काफी ज्यादा है और कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां टक्कर का मुकाबला है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines