Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी पुलिस का स्टाॅल अलग ही सुर्खियां बटोर रहा है. यूपी पुलिस के विंग एटीएस, एसटीएफ, साइबर सेल और दमकल विभाग की संयुक्त भागीदारी ने दर्शकों को न केवल रोमांचित किया बल्कि सुरक्षा के आधुनिक स्वरूप से भी परिचित कराया. प्रदर्शनी स्थल पर लगाए गए स्टॉल्स में हथियारों, तकनीकी उपकरणों और सुरक्षा योजनाओं की भव्य प्रदर्शनी देखी जा रही है. लोगों की सबसे अधिक रुचि अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकों में देखी गई है.
हाईटेक हथियार और लाइव डेमो ने खींचा ध्यान
स्नाइपर राइफल, एमपी-5 सब मशीन गन, क्वॉड बाइक, रोप लॉन्चर, पावर एसेंडर और फाइबर ऑप्टिकल कैमरे जैसी तकनीकों ने दर्शकों को सुरक्षा बलों की तैयारी की गंभीरता का एहसास कराया. होलोग्राफिक साइट्स और ऑप्टिकल एडवांस सिस्टम का लाइव डेमो प्रस्तुत कर बताया गया कि कैसे आधुनिक हथियार लक्ष्य भेदन में अधिक सटीकता प्रदान करते हैं. स्नाइपर राइफल की दूरी 1800 मीटर तक टारगेट कवर करने की है.
सर्विलांस कैमरों की प्रदर्शनी
एसटीएफ की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए प्रयुक्त नॉन-लीथल वेपंस (गैर-घातक हथियार) और संचालन तकनीकों ने भी लोगों का ध्यान खींचा है. यहां मौजूद जवानों ने फाइबर ऑप्टिक्स आधारित सर्विलांस कैमरों के उपयोग और उनकी क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
डायल-112 और ‘सवेरा योजना’ बनीं आकर्षण का केंद्र
प्रदर्शनी में डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को भी लोगों ने करीब से देखा. बताया गया कि आपातकालीन कॉल पर पुलिस कैसे तत्काल सक्रिय होती है. कंट्रोल रूम व थानों के बीच समन्वय कैसे सुनिश्चित होता है. महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी ‘सवेरा योजना’ और रात के समय डायल-112 के माध्यम से घर तक छोड़ने की सुविधा पर भी विस्तार से जानकारी दी गई.
साइबर अपराधों पर चेतावनी
साइबर सेल की टीम ने बदलते डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए फेक कॉल, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड और फर्जी लिंक से बचाव के उपाय बताए. लोगों को बताया गया कि कैसे वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं और अनजानी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे सकते हैं.
ब्रह्मोस मिसाइल संग सेल्फी का क्रेज
प्रदर्शनी स्थल पर लगी ब्रह्मोस मिसाइल की भव्य आकृति दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक हर कोई इस मिसाइल की पृष्ठभूमि में सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है. देश की रक्षा क्षमता की प्रतीक ब्रह्मोस मिसाइल लोगों के मन में गर्व और आत्मविश्वास का भाव भर रही है.
ये भी पढ़ें: YEIDA में औद्योगिक भूखंडों की बोली शुरू, 37 प्लाॅटों का ई-नीलामी से होगा आवंटन
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
7 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
7 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
11 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
11 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
11 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines