उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां दो पत्नियों से 18 बच्चों के पिता की उसकी ही प्रेमिका ने हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है. मृतक की पहचान मुस्ताक गुलशन उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है, जो एक गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे. जानकारी के मुताबिक, वो 18 मार्च से लापता थे. परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. कई दिनों तक तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक नहर के पास बोरे में एक शव पड़ा हुआ है. जब पुलिस मौके पर पहुंची और बोरा खोला गया तो उसमें मुस्ताक गुलशन का शव मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
ये भी पढ़ें: 15 साल छोटे किरायेदार के प्यार में अंधी बहू ने पार की हदें, सास की कर दी हत्या
क्या है पूरा मामला?
ये सब तब शुरू हुआ जब दो पत्नियों वाले मुन्ना का सुमन देवी नाम की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध बन गया. चूंकि सुमन अपने पति के काम के लिए गांव से बाहर चले जाने के बाद अकेली रहती थी, इसलिए मुन्ना अक्सर उसकी मदद करता था. इसी दौरान दोनों करीब आ गए और मुन्ना ने सुमन पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाला. हालात तब बिगड़ गए जब मुन्ना ने सुमन पर दबाव डालना और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. उत्पीड़न से छुटकारा पाने के लिए बेताब सुमन ने अपने भाई को ये बात बताई और दोनों ने मिलकर मुन्ना को मारने का प्लान बनाया. प्लानिंग के तहत, सुमन ने 18 मार्च को मुन्ना को अपने मायके बुलाया. जैसे ही मुन्ना कमरे में दाखिल हुआ, सुमन के भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से उसे पीट-पीटकर मार डाला.
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
मुन्ना के परिवार ने उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.जांच के दौरान पुलिस को मुन्ना की मोटरसाइकिल एक अलग जगह पर मिली. फोन रिकॉर्ड की छानबीन करते हुए पुलिस सुमन तक पहुंची और रविवार को नहर से शव बरामद किया.पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या को मृतक की प्रेमिका सुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया. आरोप है कि पहले मुस्ताक गुलशन के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें. पुलिस ने महिला और उसके भाई समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी साथियों की तलाश जारी है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के मकसद की गहराई से जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘आरोपी के एनकाउंटर के बाद ही करूंगा बेटे का अंतिम संस्कार’, कॉलेज में छात्र की हत्या पर छलका पिता का दर्द
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 hr agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
5 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines