अब प्रार्थना के बाद न्यूज पेपर पढ़ना होगा अनिवार्य, यूपी में स्कूलों के लिए नया नियम

UP News: यूपी सरकार ने बच्चों के मानसिक विकास और शिक्षा को बढ़ाने के लिए एक अहम कदम उठाया है. यूपी के सभी स्कूलों में प्रार्थना के बाद 10 मिनट के लिए न्यूज पेपर पढ़ना अनिवार्य होगा.

up government mandates newspaper reading

credit: social media

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए नया नियम लागू किया है, जिसके मुताबिक सभी बच्चों के लिए प्रार्थना के बाद 10 मिनट न्यूज पेपर पढ़ना अनिवार्य होगा. इस नियम का सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए पालन करना जरूरी है. सरकार का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाना, पढ़ने की आदत और सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है सरकार का लक्ष्य?

आजकल बच्चे मोबाइल स्क्रीन या टीवी स्क्रीन पर ज्यादा बिजी रहते हैं. योगी सरकार ने इसलिए ये फैसला लिया है ताकि बच्चों का स्क्रीन टाइम थोड़ा कम हो और अखबार पढ़ने में उनकी रुचि बढ़े. स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों न्यूज पेपर दिए जाएंगे. इससे बच्चे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे, उन्हें हर क्षेत्र और भाषा से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी. रोजाना अखबार पढ़ने से बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी वोकैबलरी बेहतर होगी और उन्हें नए-नए शब्द सीखने को मिलेंगे.

बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पेपर पढ़ने के बाद बच्चों से सवाल किए जाएंगे. उनसे बड़ी खबरों के बारे में पूछा जाएगा और साथ ही उन्हें 5 ऐसे नए शब्दों के बारे में भी बताना होगा जो बच्चों ने पेपर पढ़कर सीखे. इसके अलावा अखबार में मौजूद गेम्स जैसे कि सुडोकू, क्रॉस वर्ड्स भी बच्चों के मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगे. न्यूज पेपर पढ़ने से बच्चे सामाजिक रूप से सजग भी होंगे. उनमें तर्क-वितर्क करने की क्षमता पैदा होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ