---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

गुजरात के अमरेली में अनोखा दशहरा; यहां भगवान राम और रावण की सेना के बीच होता है युद्ध, ऐसा होता है माहौल

पार्थ खेर, अमरेली: गुजरात के अमरेली में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां स्थानीय लोग सुबह से ही शहर की गलियों में भगवान राम और रावण को युद्ध के लिये ललकारते हैं। फिर राम और रावण की सेना के बीच जमकर लड़ाई होती है। शहर की गलियों में भागदौड़ का माहौल होता है। लोग पहले वानर […]

---विज्ञापन---

पार्थ खेर, अमरेली: गुजरात के अमरेली में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां स्थानीय लोग सुबह से ही शहर की गलियों में भगवान राम और रावण को युद्ध के लिये ललकारते हैं। फिर राम और रावण की सेना के बीच जमकर लड़ाई होती है।

शहर की गलियों में भागदौड़ का माहौल होता है। लोग पहले वानर सेना और दानव सेना की पिटाई के रूप में प्रसाद लेते हैं और बाद में मिठाई खाकर असत्य पर सत्य के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Dussehra 2022: दिल्ली में इन पांच स्थानों पर हो रहा है रावण दहन, देखने के लिए जाने कहां-कहां से आते हैं लोग

जानकारी के मुताबिक, बाबरा शहर की गलियों में पिछले 125 सालों से भगवान राम और रावण की सेना के बीच लड़ाई होती है। बाबरा की रामजी मंदिर चौक पर बुधवार को पहुंची महाकाली गरबा मंडल की ओर से इस युद्ध का आयोजन किया जाता है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Dussehra 2022: दिल्ली और लखनऊ समेत इन स्थानों में कब होगा रावण दहन, जानें शुभ मुहूर्त

---विज्ञापन---

दशहरा के दिन शहर के मार्गों पर राम-रावण की सेना युद्ध के लिए उतरती है। इस दौरान शहर के लोग और श्रद्धालु भगवान लक्ष्मण, हनुमान के साथ-साथ दानव सेना ओर वानर सेना से अपनी पिटाई कराते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। इस पिटाई को लोग प्रसाद के तौर पर लेते हैं।

जानकारी के मुताबिक, राम-रावण ओर जानकी समेत हनुमान जी बाबरा शहर की नागर यात्रा पर निकलते हैं और बाद में एक चौक पर मिलकर लंकापति रावण को लालकारते हैं। इसके बाद राम और रावण सेना के बीच भयंकर युद्ध होता है। आखिर में भगवान श्रीराम रावण का वध करते हैं।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 05, 2022 06:09 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola