उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकार स्कूल में दो दलित लड़कियों के साथ कथित तौर पर जातीय भेदभाव करने के आरोप में एक रसोइए को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दलित लड़कियों ने शुक्रवार को बड़ौदी क्षेत्र के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में खाना खा रहे बच्चों को दाल परोसा। बच्चों का दाल परोसता देख रसोइया लालू राम गुर्जर भड़क गया और उसने बच्चों से जबरन खाना फेंकवा दिया। इसके अलावा लालू राम ने भी गूंथे हुए आटे और दाल को भी फेंक दिया।
छात्रों से बोला रसोइया- दलित छात्राओं ने खाना परोसा है, फेंक दो
उधर, पुलिस ने कहा कि लालू राम ने दलित बच्चियों द्वारा दाल परोसने पर आपत्ति जताई और भोजन कर रहे छात्रों से कहा कि इसे फेंक दें क्योंकि यह दलितों ने परोसा है। छात्रों ने रसोइए की बात मानते हुए खाना फेंक दिया।
घटना के बाद लड़कियों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ स्कूल पहुंचीं और रसोइए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एससी और एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की रोकथाम के तहत गोगुंडा पुलिस स्टेशन में रसोइए के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
अभी पढ़ें – देवघर एयरपोर्ट सुरक्षा में चूक का मामला; BJP MP निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर FIR दर्ज
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसोइए को किया गिरफ्तार
जांच पड़ताल में मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रसोइए लालू राम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि रसोइया अपनी पसंद के छात्रों से खाना परोसता था जो उच्च जाति के हैं, लेकिन शुक्रवार को एक शिक्षक ने दलित लड़कियों को खाना परोसने के लिए कहा, क्योंकि बच्चे अच्छी तरह से खाना नहीं परोसे जाने की शिकायत कर रहे थे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
9 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
10 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
13 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
13 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
15 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
16 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines