अहमदाबाद: अहमदाबाद के गरबा कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवकों की विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम युवक किसी गलत मंशा से दाखिल हुए हैं।
अभी पढ़ें – MP Breaking: सागर में 40 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे की मौत
अभी पढ़ें – Ajmer: तालाब में डूबने से एक ही गांव के 4 मासूम बच्चों की मौत, इलाके में छाया मातम
सूचना मिलने पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा मैदान में पहुंचे। यहां दोनों युवकों से पूछताछ की और कार्यक्रम में आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि इसके बाद गुसाई भीड़ ने उन दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वीडियो में पिटाई से एक युवक की कमीज भी फट गई। कुछ लोग युवकों की पिटाई कर रहें हैं। इस बीच कुछ लोग बीचबचाव कराते भी दिख रहें हैं।
मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडीयो वायरल होने के बाद पुलिस कार्यक्रम संयोजकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कोरोना के चलते दो साल बाद पूरे गुजरात में नवरात्रि के साथ गरबा का आयोजन हो रहा है। गरबा के आयोजन से पहले ही विहिप और बजरंग दल ने धार्मिक स्थल में दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसके तहत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कई गरबा मैदानों में अचानक एंट्री करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
JDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
31 mins agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 hr agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 hr ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines