Video: अहमदाबाद गरबा कार्यक्रम में घुसे दो युवकों की जमकर पिटाई
Edited By Amit Kasana

अहमदाबाद वायरल वीडियो गरबा पिटाई
Edited By Amit Kasana

अहमदाबाद वायरल वीडियो गरबा पिटाई
अहमदाबाद: अहमदाबाद के गरबा कार्यक्रम में दो मुस्लिम युवकों की विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड के पास हो रहे गरबा में दो मुस्लिम युवक किसी गलत मंशा से दाखिल हुए हैं।
अभी पढ़ें – MP Breaking: सागर में 40 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, एक बच्चे की मौत
अहमदाबाद: गरबा में दो मुस्लिम युवकों की हुई पिटाई, सूचना मिलने पर चेकिंग करने पहुंचे थे VHP और Bajrang Dal के कार्यकर्ता#BajrangDal #Garba pic.twitter.com/CdqMqVWPp6
— News24 (@news24tvchannel) September 28, 2022
सूचना मिलने पर वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता गरबा मैदान में पहुंचे। यहां दोनों युवकों से पूछताछ की और कार्यक्रम में आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। बताया जा रहा है कि इसके बाद गुसाई भीड़ ने उन दोनों युवकों की पिटाई कर दी। वीडियो में पिटाई से एक युवक की कमीज भी फट गई। कुछ लोग युवकों की पिटाई कर रहें हैं। इस बीच कुछ लोग बीचबचाव कराते भी दिख रहें हैं।
मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वीडीयो वायरल होने के बाद पुलिस कार्यक्रम संयोजकों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कोरोना के चलते दो साल बाद पूरे गुजरात में नवरात्रि के साथ गरबा का आयोजन हो रहा है। गरबा के आयोजन से पहले ही विहिप और बजरंग दल ने धार्मिक स्थल में दूसरे धर्म के लोगों की एंट्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसके तहत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कई गरबा मैदानों में अचानक एंट्री करते हुए चेकिंग अभियान चला रहे हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: