आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सुरक्षाबलों का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बुधवार को थाजीवारा में पुलिस और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के ट्रेंज़ इलाके से गिरफ्तार किया है।
अभी पढ़ें – Corona Update: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में आए 6395 नए केस, 33 की मौत
बता दें कि एक दिन पहले भी अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकी मारे गए थे। इससे पहले सोमवार को दहशतगर्दों ने अनंतनाग के इमामसाहिब इलाके में एसओजी कैंप पर हमला कर दिया था। हमले के बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की थी जिसके बाद आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे।
ग्रामीणों ने फायरिंग के खिलाफ किया विरोध-प्रदर्शन
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के खिलाफ अरनिया सेक्टर में ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पाकिस्तान सरकार का पुतला जलाया। उधर, फायरिंग के बाद स्थानीय किसानों का कहना है कि उन्हें अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं ऐसा ना हो कि उनकी पकी फसलें पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते बर्बाद हो जाए।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का करेंगे उद्घाटन, 9 सितंबर से आम लोगों के लिए एंट्री
बॉर्डर पर 19 महीने बाद भंग हुई शांति
फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल को लेकर युद्धविराम समझौता हुआ था। ये समझौता दोनों देशों के डीजीएमओ (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) के बीच हुआ था। दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी थी कि बॉर्डर पर शांति कायम रखी जाएगी, सीजफायर का पालन किया जाएगा।
शोपियां में लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार
उधर, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के ट्रेंज़ इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आतंकियों की पहचान रफियाबाद बारामूला के फैजान और कुंसू शोपियां के यावर निजाम के रूप में हुई है। इनके पास से 2 पिस्टल, 2 पिस्टल मैगजीन, 2 ग्रेनेड और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
17 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
31 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
42 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
4 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
5 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
9 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines