हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

त्योहारों के मौके पर बाजार में बड़े पैमाने पर नकली घी बनाकर बेचने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया नकली घी

विमल कौशिक, फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर में नकली घी बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपीयों में मित्रसेन और धर्मेंद्र शामिल है। दोनों आरोपी बल्लभगढ़ के अनाज मंडी के पास रहते हैं।

क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना आदर्श नगर इलाके से पकड़ा है जिनके पास से 1563 लीटर नकली देसी घी ,79 पीपा रिफाइंड 1185 लीटर, 20 टीन रिफाइंड तेल 300 किलोग्राम ,1 पीपी 4 लीटर देसी घी फ्लेवर ,और खाली पैकिंग कार्टून सभी कंपनियों देसी घी के मिल्कफूड पतंजलि ,अमूल मदर डेयरी, पारस, मधुसूदन ,कृष्णा घी सूर्या वनस्पति घी,के खाली पैकिंग कार्टून, रेपर नकली घी बनाने का सामान गैस सिलेंडर चूल्हा में मशीनें उपकरण इत्यादि बरामद किए गए हैं।

अभी पढ़ें – दिल्ली के नंद नगरी में बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक की हत्या, वारदात का CCTV फुजेट आया सामने

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपीयों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहते थे इसीलिए आरोपीयों ने पिछले 5/6 साल से नकली घी बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है। आरोपी धर्मेंद्र मित्रसेन के साथ नकली देसी घी बनाने का काम करता है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola