नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस बार हिमाचल प्रदेश में दशहरा मनाने का कार्यक्रम है। प्रधामंत्री मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री यहां के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS के उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उनका यहां एक रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
अभी पढ़ें – Lucknow News: CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, कहा- नवरात्र और दशहरा पर न हों ये गलतियां
AIIMS के अलावा बिलासपुर के बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी नालागढ़ में एक चिकित्सा उपकरण पार्क और पिंजौर से नालागढ़ तक चार लेन की परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।
साथ ही प्रधानमंत्री कुल्लू के विश्व प्रसिद्ध दशहरा रथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। कुल्लू का यह दशहरा विजयादशमी के दिन शुरू होता है। दशहरे का कार्यक्रम दोपहर करीब 3.30 बजे शुरु होगा। अटल सदन के मंच से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा को देखेंगे। यहीं से देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी ने अखिलेश से जाना मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम, दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा राज्य में चुनावी गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी 24 सितंबर को मंडी में युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मंडी नहीं पहुंच पाए। हालांकि उन्होंने वर्चुअली रैली को संबोधन किया था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
29 mins agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
45 mins agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 hr agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 hr agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 hr agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 hr agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines