छत्तीसगढ़ से गुजरने वालीं इन 3 ट्रेनों का फिर से होगा संचालन शुरू, जानें डिटेल्स
Edited By Yashodhan Sharma

छत्तीसगढ़
Edited By Yashodhan Sharma

छत्तीसगढ़
रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में काचेवानी रेलवे स्टेशन को जोड़ने का कार्य एवं ऑटो सिगनलिंग सहित अनेक कार्यों, नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह नॉन इंटरलोकिंग का कार्य दिनांक 29 अगस्त से 06 सितम्बर तक किये जाने की घोषणा की गई थी।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द एवं कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त करने की घोषणा की गई थी, जिसमें दोनों गाड़ियों भी शामिल थीं। लेकिन अब इन ट्रेनों को फिर से चलाने की घोषणा रेलवे ने की है।
1. दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 04 सितम्बर, 2022 तक हावड़ा से छूटने वाली 12130 हावड़ा- पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा।
2. दिनांक 31 अगस्त, 2022 से 04 सितम्बर, 2022 तक पुणे से छूटने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा।
3. दिनांक 04 सितम्बर, 2022 को हावड़ा एवं अहमदाबाद से छूटने वाली 12834/ 12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस का परिचालन नियमित रहेगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.