हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rampur News: पत्नी को मंदिर में छोड़ प्रेमिका को बाइक से घुमा रहा था पति, फिर बीच रास्ते हो गई पिटाई

विज्ञापन

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) में पति, पत्नी और वो का मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी पत्नी को मंदिर में पूजा करने के लिए छोड़कर प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था। इसके बाद पत्नी ने पति को पकड़ कर चप्पलों से धुन डाला। बीच रास्ते पति की धुनाई का नजारा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।

 

और पढ़िए – घर में अकेला देख नाबालिग से दुष्कर्म, किसी को बताने पर फांसी पर लटकाने की दी धमकी

विज्ञापन

 

मंदिर में दोनों कर रहे थे जलाभिषेक, बीच में उठकर गया

मामला रामपुर के शाहबाद इलाके का है। यहां संभल जिले की चंदौसी तहसील के पास स्थित एक गांव में युवक अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह अपनी पत्नी को मंदिर में पूजा कराने के लिए गया था। मंदिर में दोनों को जलाभिषेक करना था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर मंदिर से चला गया। पत्नी को बोला कि वह मंदिर में ही उसका इंतजार करे, लेकिन काफी समय होने के बाद भी पति वापस मंदिर नहीं आया।

पैदल ही गांव जा रही थी पत्नी, रास्ते में देखा

इस पर पत्नी निराश होकर पैदल ही वहां से गांव के लिए चल दी। रास्ते में पत्नी ने जो देखा, उस पर यकीन नहीं हुआ। पति किसी युवती को अपनी बाइक पर बैठा कर धुमा रहा था। यह देख पत्नी के गुस्से का पारा चढ़ गया। उसने पति को रोककर बिना कुछ कहे-सुने धावा बोल दिया। अपनी चप्पल उतार कर पति की धुनाई शुरू कर दी। ताबड़तोड़ चप्पलों की धुनाई से पति का हाल बेहाल हो गया, लेकिन महिला ने तबीयत के साथ पति की धुनाई कर दी।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – मांझे में फंसी चील को निकालने पहुंची फायर ब्रिगेड, इस तरह बचा ली जान

 

युवक की पिटता देख युवती मौके से भागी

इसी बीच बाइक पर बैठी युवती मौका पाकर खिसक गई। पति की बीच रास्ते में हो रही धुनाई देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद महिलाओं ने पत्नी को जैसे-तैसे काबू किया। काफी देर बीच रास्ते में पति, पत्नी और वो का ड्रामा चला। इसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे दोनों को समझाबुझाकर शांत कराया। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

विज्ञापन

 

 

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola