---विज्ञापन---

Meerut Eagle Rescue: मांझे में फंसी चील को निकालने पहुंची फायर ब्रिगेड, इस तरह बचा ली जान

Meerut Eagle Rescue: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विशाल चील पेड़ पर उलझे मांझे में फंस गई। जब लोगों की फंसी हुई चील पर नजर गई तो भीड़ जमा हो गई, लेकिन पेड़ की काफी ऊंचाई होने के कारण लोग चील की मदद नहीं कर पाए। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग […]

Meerut Eagle Rescue: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक विशाल चील पेड़ पर उलझे मांझे में फंस गई। जब लोगों की फंसी हुई चील पर नजर गई तो भीड़ जमा हो गई, लेकिन पेड़ की काफी ऊंचाई होने के कारण लोग चील की मदद नहीं कर पाए। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने चील को सुरक्षित मांझे से निकाला। वहीं पशु चिकित्सालय में चील को इलाज के लिए भेजा गया है।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िएमुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेता हरजिन्दर कौर के लिए 40 लाख रुपए के नकद इनाम का किया ऐलान

 

---विज्ञापन---

जिला अस्पताल में खड़े पेड़ पर फंसी

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। मेरठ के जिला अस्पताल में एक विशाल वृक्ष है। इस पेड़ में मांझा उलझा हुआ था। इसी दौरान एक विशाल चील इस मांजे में फंस गई। चील ने मांझे से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन और ज्यादा उलझ गई। चील की आवाजों को सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने चील को निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

---विज्ञापन---

फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चील को मांझे से सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक मांझे से चील घायल हो गई। मौके पर उसे पानी पिलाने का प्रयास किया गया। इसके बाद चील को पशु चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वहीं मांझे को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों को कहना है कि प्रतिबंध के बाद भी बाजार में मांझा बिक रहा है। इससे आए दिन पशु-पक्षी और लोग घायल हो रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ED द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट- CM गहलोत

 

---विज्ञापन---

पशु चिकित्सालय में भर्ती कराई चील

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि चील के पैरों में बुरी तरह से मांझा फंसा हुआ था। टीम सीढ़ी लगाकर पेड़ पर फंसी चील तक पहुंची। इसके बाद कैंची से चील के पैरों में फंसे मांझे को काटा गया। चील सुरक्षित है। वहीं लोगों ने फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की सराहना की।

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Aug 02, 2022 04:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola