Telangana: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के काफिले को रोकने की कोशिश की, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

Nirmala Sitharaman convoy

नई दिल्ली: तेलंगाना के कामारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के काफिले को रोकने की कोशिश की जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हो गई। उधर, मौके पर मौजूद पुलिस ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और रास्ता खाली कराया। वहीं, भाजपा समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामारेड्डी के दौरे पर थीं सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के शुक्रवार सुबह तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के दौरे पर थीं। उनके काफिले को रोकने की कोशिश के दौरान हुई भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतारमण के काफिले को रोकने की कोशिश की।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने पीडीएस दुकानों का किया दौरा

उधर, बीरकुर में केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का दौरा किया और नागरिक आपूर्ति विभाग और कामारेड्डी के जिला कलेक्टर जितेश पाटिल से सवाल किया कि दुकानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है? संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सीतारमण ने अधिकारियों से विवरण का पता लगाने और उन्हें सूचित करने को कहा।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की संसद प्रवास योजना के तहत राज्य के जहीराबाद संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और कामारेड्डी के अलावा वे आज बांसवाड़ा और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ