नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने देश के विपक्ष को आगे की राह दिखा दी है। इससे पहले तेजस्वी यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा से मुलाकात की।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के तमाम घटनाक्रमों के बाद मैं कल रात दिल्ली आया था। उन्होंने कहा कि नई सरकार ताकत के साथ काम करेगी, भाजपा को छोड़कर बिहार में अन्य सभी राजनीतिक दल एक साथ हो गए हैं। महागठबंधन की सरकार जनता की सरकार है।
और पढ़िए –151 पुलिस कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री पदक, इनमें 28 महिला अफसर भी शामिल
तेजस्वी बोले- महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड में बीजेपी का ड्रामा देखा है
सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बारे में तेजस्वी ने कहा कि हमने महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और झारखंड में बीजेपी का सारा ड्रामा देखा है। डरने वालों को डराओ, बेचने वालों को खरीदो। वे किसे डराने की कोशिश कर रहे हैं? बिहारी नहीं डरेंगे। हम ‘टिकाऊ’ हैं और ‘बिकाऊ’ नहीं हैं… हमारी संवैधानिक संस्थाएं सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स एक-एक करके बर्बाद हो रही हैं। उनकी हालत पुलिस थाने से भी बदतर है।
तेजस्वी ने कहा कि हम और नीतीश कुमार समाजवादी विचारधारा को मानने वाले हैं। पहले अलग-अलग थे लेकिन अब एक साथ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं, लेकिन देश के हालात को देखते हुए हम नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने के फैसले का स्वागत करते हैं।
लालू से मुलाकात के दौरान मंत्रियों के नाम पर हो सकती है चर्चा
बता दें कि तेजस्वी यादव दिल्ली दौरे के दौरान पिता लालू यादव से बिहार के संभावित कैबिनेट मंत्रियों के नाम पर चर्चा कर सकते हैं। वर्तमान में कैबिनेट में केवल नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव शामिल हैं और 16 अगस्त को कैबिनेट का विस्तार किया जाना है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तेजस्वी यादव बिहार लौट जाएंगे।
कैबिनेट विस्तार के बाद अगस्त के आखिरी सप्ताह में विधानसभा के दो दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया है जिसमें पहले नीतीश कुमार की सरकार बहुमत साबित करेगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
और पढ़िए –सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव, गठबंधन पर चर्चा के आसार
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
6 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
8 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
8 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
10 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines