Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में नीतीश कुमार को दशरथ भी कहा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आपके आसपास कई कैकयी बैठे हैं, जिसे आपको पहचानने की जरूरत है। इसी बीच तेजस्वी यादव के भाषण को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इशारों-इशारों में नीतीश कुमार को जमकर घेरा।
रोहिणी ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया
तेजस्वी की बहन रोहिणी ने करीब 12 दिन बाद इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए लिखा- “आईना दिखा दिया ‘उसने’ आज ‘आपको’… ‘आप’ अपना सा मुंह ले के रह गए… ‘आपको’ अपनी फितरत पर न कोई मलाल है… दलालों की गोद में जा कर फिर से बैठ गए।” आगे तेजस्वी (Tejaswi Yadav) के स्पीच पर उन्होंने लिखा- “बातें बिहार की बेहतरी व रोजगार की, प्रण समाजवादी परंपरा के निर्वाह की… परवाह जनता के हक व हकूक की, मुस्कुराते हुए कम बोल कर भी सदन में अपना जलवा बिखेर दिया लालू जी के तेजस्वी ‘संस्कार’ ने… तेजोमय भवः तेजस्वी”
नीतीश (Nitish Kumar) ने जीता फ्लोर टेस्ट
बता दें, नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ गठबंधन में अपना बहुमत साबित कर दिया है। नीतीश समर्थित एनडीए सरकार ने 129 विधायकों का समर्थन हासिल करते हुए बिहार फ्लोर टेस्ट जीत लिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास मत को लेकर विपक्ष के वॉकआउट के बीच क्रॉस वोटिंग भी हुई। राजद के तीन विधायकों ने भी नीतीश के समर्थन में मत दिया।
यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने क्यों लिया NDA में जाने का फैसला? RLD विधायकों की नाराजगी पर रखी बात
संबंधित खबरें
नोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
1 hr agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
10 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
12 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
12 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
14 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
15 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
15 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
16 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
16 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines