नई दिल्ली: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को फतेहाबाद में कहा कि जदयू, अकाली दल और शिवसेना ने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को छोड़ दिया। पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती के मौके पर एक इनेलो रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया। इस दौरान तेजस्वी ने BJP को ‘बड़का झूठा पार्टी’ बताया।
अभी पढ़ें – शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 30 सितंबर को भरेंगे नामांकन: सूत्र
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस और वाम दलों सहित सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मुख्य मोर्चा यह सुनिश्चित करेगा कि भाजपा 2024 के आम चुनावों में बुरी तरह हार जाए।
हिंदुओं-मुसलमानों में कोई लड़ाई नहीं: तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो जाएं तो वे देश को नष्ट करने के लिए काम करने वालों से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं, नीतीश कुमार ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों के बीच कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरी एक ही इच्छा है कि हम सभी को राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ आने की जरूरत है।
2024 के लोकसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे के लिए ताकत दिखाने के लिए हरियाणा के इंडियन नेशनल लोक दल ने अपनी ‘देवी लाल सम्मान रैली’ में विपक्षी नेताओं की एक मंच पर आमंत्रित किया था। रैली में नीतीश कुमार, शरद पवार, केसी त्यागी, सुखबीर सिंह बादल, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव, नेकां नेता फारूक अब्दुल्ला और शिवसेना के अरविंद सावंत सहित शीर्ष विपक्षी नेता शामिल हुए।
अभी पढ़ें – भाजपा को चुनौती देने के लिए इनेलो की रैली में जुटे विपक्षी नेता; नीतीश कुमार, शरद पवार भी मौजूद
कांग्रेस से हाथ मिला सकती है इनेलो
बता दें कि इस रैली में कांग्रेस का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। हरियाणा में इनोलो और कांग्रेस के बीच टक्कर होती रही है, लेकिन इनेलो ने कहा है कि बीजेपी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता से बाहर रखने के लिए वह अब कांग्रेस से हाथ मिलाने को भी तैयार है।
इनेलो हरियाणा में सबसे मजबूत पार्टियों में से एक थी और फिलहाल ये पार्टी राज्य में अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी के पास हरियाणा विधानसभा में सिर्फ एक विधायक है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
9 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
11 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
12 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
12 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
12 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
12 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines