तेज प्रताप यादव को विधानसभा चुनाव के बीच मिली Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनशक्ति जनता दल (JJP) के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है.

Bihar News, Bihar Crime, Patna News, Tej Pratap Yadav, News24, बिहार समाचार, बिहार क्राइम, पटना समाचार, तेज प्रताप यादव, न्यूज24

तेज प्रताप यादव।

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Security: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनशक्ति जनता दल (JJP) के नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है. लालू यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बेदखल किए जाने के बाद विधानसभा चुनाव के लिए तेज प्रताप यादव ने अपनी खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई. वो महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है. बिहार में चुनावी माहौल के बीच तेज प्रताप इन दिनों अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं, कई बार सामने आए वीडियो में वो बिना सुरक्षा कर्मी ही नजर आए हैं. अब वाई प्लस की सिक्योरिटी मिलने के बाद वो गार्ड्स की सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

‘कब, कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता…’


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा एक रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला लिया है. खुद तेज प्रताप यादव ने भी बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा था कि कब-कहां हमला हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. उन्होंने केंद्र से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की थी. केंद्र ने उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है, अब तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में चौबीस घंटे 11 कमांडो तैनात रहेंगे. गौरतलब है कि तेज प्रताप जिस महुआ सीट से अपनी सियासी किस्मत आजमा रहे हैं, वहां पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है, ऐसे में चुनाव नतीजों वाले दिन (14 नवंबर) को ही उनकी किस्मत का फैसला होगा.

Advertisment

कैसी होती है Y Plus कैटेगरी की सुरक्षा?


देश की नामी हस्तियों को केंद्र द्वारा वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. इस सिक्योरिटी शील्ड की जिम्मेदारी सीआरपीएफ जवानों के हाथ में होती है. जिसे वाई प्लस सुरक्षा मिलती है, उसके आस-पास 11 कमांडो का घेरा रहता है, साथ ही पुलिस के 5 स्टैटिक जवान भी वीआईपी सुरक्षा बेड़े में शामिल रहते हैं. ये पांचों जवान वीआईपी के घर और आसपास तैनात रहते हैं. इसके अलावा 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा प्रदान करते हैं.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ