यौन शोषण आरोपी शिक्षक को पहनाई जूते की माला
Edited By Amit Kasana

sexual abuse
Edited By Amit Kasana

sexual abuse
विवेक चंद्र, रांची:, पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा बस्ती के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खास जामदा के शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार के द्वारा स्कूल के ही छात्रों को अश्लील वीडियो दिखने का मामला प्रकाश में आया है। इससे गुस्साई महिलाओं ने आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को स्कूल से निकालकर उसे जूतों का माला पहनाई और मुंह पर कालिख पोत दी।
इसके बाद आरोपी को पूरी बस्ती में घुमाया गया। इस दौरान महिलाओं ने उसे पैदल ही बड़ाजामदा अस्पताल होते हुए बड़ाजामदा मुख्य सड़क रेलवे स्टेशन के पास तक घुमाया। स्टेशन के पास पहुंचने पर बड़ाजामदा थाना ने आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को गाड़ी में बिठा कर थाने ले आई।
अभी पढ़ें – Gang War: बालू के वर्चस्व के लिए गैंगवॉर, इतनी चलीं गोलियां कि खोखा गिनते-गिनते हो गई शाम
महिलाओं बड़ाजामदा थाना का घेराव कर दिया और कहा कि जब तक आरोपी शिक्षक प्रेम कुमार पोद्दार को जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक हम लोग वापस घर नहीं जाएंगे। बताया जा रहा कि महिलाओं ने एक दिन पूर्व शिक्षक की करतूतों को लिखित शिकायत उपायुक्त चाईबासा, जिला शिक्षा अधिकारी चाईबासा, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी किरीबुरू तथा स्थानीय बड़ाजामदा दी थी। महिलाओं को थाना घेराव को देखते हुए किरीबुरू इंस्पेक्टर वीरेंद्र एक्का मौके पर पहुंच मामले को लेकर शांत कराया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: