Gang War: बालू के वर्चस्व के लिए गैंगवॉर, इतनी चलीं गोलियां कि खोखा गिनते-गिनते हो गई शाम
Edited By Pushpendra Sharma

gang war patna bihta
Edited By Pushpendra Sharma

gang war patna bihta
अमिताभ ओझा, पटना: पटना से सटे बिहटा के आमनाबाद में गुरुवार दोपहर बालू के वर्चस्व में दो गिरोह के बीच गैंगवॉर की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की सूचना प्रशासन को मिली थी, लेकिन पटना पुलिस ने अब तक सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है।
अभी पढ़ें – यौन शोषण आरोपी शिक्षक को पहनाई जूते की माला
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 200 राउंड से ज्यादा गोलियां चली हैं। ये गैंगवार इतनी बड़ी थी कि दियारा में बालू के बीच गोलियों के खोखा गिनते-गिनते शाम हो गई। लोग तस्वीरों को देखकर चौंक गए। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना में फौजी गिरोह और शत्रुघ्न राय गिरोह के बीच गोली चली थी। इसमें भोजपुर और मनेर के बालू माफिया शामिल थे। घटना में चार लोगों के मारे जाने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस सिर्फ एक के मारे जाने की पुष्टि कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: