स्टालिन के 70वें बर्थडे पर फारूक अब्दुल्ला ने 'पीएम कैंडिडेट' का किया ऐलान, जानें कौन है वो खास शख्स
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Tamil Nadu: द्रविड़ मुन्नेन कषगम (द्रमुक यानी DMK) के अध्यक्ष और तमिलानाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन बुधवार को 70 साल के हो गए। उन्होंने चेन्नई में एक बड़ा कार्यक्रम किया, जिसमें विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को बुलाया।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे और सीएम स्टालिन को बधाई दी।
Tamil Nadu | A huge crowd gathers to participate in a program organised in Chennai for the 70th birthday celebrations of CM MK Stalin
Opposition leaders, including NC chief Farooq Abdullah & Congress chief Mallikarjun Kharge, have arrived in Chennai to participate in the program pic.twitter.com/7xCb1hYAcT
— ANI (@ANI) March 1, 2023
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत विविधता में एकता का देश है। अगर हम विविधता की रक्षा करेंगे तो हम एकता की रक्षा करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत को एकजुट करने की कोशिश अच्छी शुरूआत है।
उन्होंने कहा कि जब हम सभी एकजुट होंगे और जीतेंगे, उस समय तय करेंगे कि इस देश का नेतृत्व करने और एकजुट करने के लिए सबसे अच्छा व्यक्ति कौन है? बता दें कि इससे पहले टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पीएम मोदी के खिलाफ एक सशक्त चेहरा बताया था।
वहीं, एमके स्टालिन की पीएम उम्मीदवारी पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?
"क्यों नहीं? वह पीएम क्यों नहीं बन सकते? इसमें गलत क्या है?" : एमके स्टालिन की पीएम उम्मीदवारी पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला, चेन्नई pic.twitter.com/yvTXJm6aGI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2023
सीएम स्टालिन ने बुधवार को अपने बर्थडे पर केक काटा। फिर मरीना समुद्र तट पर पूर्व सीएम एम करूणानिधि और सीएन अन्नादुरई की समाधियों पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सुधारवादी नेता पेरियार ईवी रामासामी के स्मारक पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।
सीएम ने मिलने आए पार्टी कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किए। स्टालिन को पीएम मोदी, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी आदि नेताओं ने बधाई दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: