MP Budget 2023: शिवराज सरकार ने पेश किया 3 लाख 15 हजार करोड़ का बजट, जानिए क्या रहा खास

MP Budget 2023 Shivraj government

MP Budget 2023 Shivraj government

MP Budget 2023: विपिन श्रीवास्तव। चुनावी साल में मध्य प्रदेश का चुनावी बजट पेश हुआ। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में बजट पेश किया। यह शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का अंतिम बजट है। इस बजट में जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट में महिला, यूथ और किसानों पर फोकस किया गया है। खासकर महिलाओं के लिए शिवराज सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जिसमें लडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया जाएगा।

विज्ञापन

तीन लाख करोड़ से ज्यादा का बजट

विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी बजट है। इसमें स्टूडेंट्स को भी ध्यान में रखा गया है। फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास करने वाली छात्राओं को ई-स्कूटी दी जाएगी। बेरोजगारों को 1 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। मध्यप्रदेश के तीर्थ स्थलों पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां प्रदेश में अब नहीं चल सकेंगी। अप्रैल से नीति लागू हो जाएगी। सरकार का ये बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल (2022-23) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। यानि बजट की राशि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1630916043257307138?s=20

विज्ञापन

बजट में कांग्रेस ने किया हंगामा

बजट पेश होने के दौरान कांग्रेस ने हंगामा किया कमलनाथ ने कहा कि यह पुराना बजट है जिसे पेश किया गया है पहले के बजट में अब तक सरकार कुछ नहीं कर पाई है सरकार को महिलाओं को एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए महीना देना चाहिए। अगर कांग्रेस सरकार में आती है तो महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिए जाएंगे। इतना ही नहीं गैस सिलेंडर भी 500 रुपए में दिया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम शिवराज ने बजट की तारीफ

वहीं सीएम शिवराज ने बजट की तारीफ की, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बजट हर वर्ग को ध्यान में रखकर लाया गया है कांग्रेस ने बजट को ध्यान से नहीं सुना हंगामा किया यह गलत है कांग्रेस अपने पुराने वचन को निभा नहीं पाई और अब फिर झूठा वादा कर रही है। शिवराज ने बताया कि बजट महिलाओं के लिए किसानों के लिए युवाओं के लिए ध्यान में रखकर तैयार किया गया है हर वर्ग को समावेश किया गया है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1630915574833266688?s=20

विज्ञापन

कमलनाथ ने बजट को बताया झूंट का बजट

बजट पर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि ये बजट मनोरंजन और झूठ का बजट है , घोषणाबाज सरकार का बजट है। झूठी सरकार का झूठा बजट है । पिछले बजट का प्रस्तावित में से 55 फ़ीसदी का वितरित हुआ। चुनावी घोषणा और कलाकारी का बजट है। पिछले साल 90 लाख नौजवान बेरोजगार थे, इस साल 1 करोड़ नौजवान बेरोजगार हो गए हैं। पिछले साल स्कूलों में अस्पतालों में शिक्षक और डॉक्टर थे उनकी संख्या इनकी संख्या 25 फीसदी बढ़ी है। हमने घोषणा की है कि हम कोई लडली योजना नहीं बल्कि हम महिलाओं को 1500 रुपए महीना देंगे।

बजट में क्या खास 

  • लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपए । ‘लाडली बहना’ के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया जाएगा।
  • प्रसूति सहायता योजना में 400 करोड़ का प्रावधान किया है।
  • वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन योजना के लिए 1 हजार 535 करोड़ रुपए। इसके तहत 600 रुपए महीने दिए जाते हैं।
  • कन्या विवाह एवं निकाह के लिए 80 करोड़ रुपए। शादी के लिए 55 हजार रुपए की मदद दी जाती है।
  • महिलाओं के लिए स्वरोजगार को 1 हजार करोड़ रुपए।
  • आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़ रुपए। इसके तहत बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया जाएगा।
  • 15 साल पुराने सरकारी वाहन नहीं चलाए जा सकेंगे। अप्रैल से लागू होगी नीति । सरकार 1 हजार सरकारी वाहन हटाएगी।
  • नगरीय निकायों को 842 करोड़ रुपए, नगरीय विकास के लिए 14 हजार 82 करोड़ रुपए, स्थानीय निकायों को 3 हजार 83 करोड़ रुपए।
  • खेल विभाग का बजट बढ़ाया। खेलों के विकास के लिए 738 करोड़ रुपए ।
  • कुल व्यय के लिए 2022-23 का बजट अनुमान 2 लाख 47 हजार 715 करोड़ रुपए है। इसे 33 हजार 839 करोड़ बढ़ाकर 2023-24 के लिए 2 लाख 81 हजार 554 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ