श्रीनगर: पाकिस्तान के नापाक साजिश का एक बार फिर पर्दाफाश हुआ है। 21 अगस्त को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में पकड़े गए आतंकवादी तबारक हुसैन ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। तबारक हुसैन ने बताया है कि उसे पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने भारतीय सेना पर लगभग 30,000 रुपये में हमला करने का काम सौंपा था।
आत्मघाती हमलावर तबारक हुसैन ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि मैं 4-5 अन्य लोगों के साथ पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस द्वारा भेजे गए एक आत्मघाती मिशन पर यहां आया था। उसने मुझे भारतीय सेना को निशाना बनाने के लिए 30,000 रुपये दिए। भारतीय सेना की 1-2 चौकियों की रेकी हुई थी।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: देश के इन राज्यों में आज होगी आफत की बारिश, IMD ने जारी की ये चेतावनी
ब्रिगेडियर राजीव नायर ने बताया कि 21 अगस्त को तबारक हुसैन को लाया गया था। उसके पैर और कंधे पर गोली लगी थी। उसकी हालत नाजुक थी। अब उसकी हालत स्थिर है। इसे रिकवर होने में अभी भी कई हफ्ते लग सकते हैं। हमारे पास जो भी आता है, वो मरीज है, हमारा काम मरीज की जान बचाना है हमने वही किया है।
वहीं ब्रिगेडियर कपिल राणा ने बताया कि तबरक हुसैन पाकिस्तान के कब्जे़ वाले कश्मीर का निवासी है। वह सशस्त्र आतंकवादियों का नेतृत्व कर रहा था। जो उसके पीछे इंतजार कर रहे थे लेकिन भागने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि तबरक हुसैन एक अनुभवी आतंकवादी गाइड है। तबरक हुसैन को 2016 में उसके भाई के साथ भी गिरफ़्तार किया गया था, जिसे नवंबर 2017 में रिहा किया गया था। तबरक हुसैन का वर्तमान में रजौरी में इलाज हो रहा है, उसे गोली लगी है।
अभी पढ़ें – Howrah के पांचला में भयावह हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 3 की मौत, 20 घायल
बता दें कि तबारक हुसैन को भारतीय सेना ने 21 अगस्त को राजौरी के नौशेरा के झंगर सेक्टर में एलओसी पर पकड़ लिया था, जब उन्होंने तीन-चार आतंकवादियों के साथ घुसपैठ की कोशिश की थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'बोलने के लिए बचा ही क्या', आजम खान का छलका दर्द, ED ने कोर्ट में किया पेश
14 mins agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
3 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines