Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में 12 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग मूक-बधिर (वह न बोल पाती थी न ही सुन पाती थी) लड़की का 3 लड़कों ने गैंगरेप किया। पीड़िता की मां ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना तब हुई जब 12 साल की लड़की मवेशी चराने के लिए घर से दूर गई थी। यहां तीनों लड़कों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। वहीं शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दो आरोपी फरार हो गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
सदमे में पीड़ित लड़की
पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पीड़िता सदमें में चली गई है। यह घटना भीमनगर सहायक थाना क्षेत्र की है। वारदात सोमवार दोपहर के वक्त पीड़िता के घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। यहां आरोपियों ने जब उसे मवेशी चराते हुए देखा तो उसे अकेली देखकर इसका फायदा उठाया।
तीनों उसे जबरन सुनसान जगह पर ले गए। जहां तीनों ने एक-एक करके उसके साथ हैवानियत की। जब गांव के लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। नजदीक जाकर देखा तो शोर मचाने लगे। यह देखकर तीनों आरोपी मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने सभी आरोपियों को पहचान लिया।
ये भी पढ़ें-तुम्हारी नेतागिरी चली जाएगी… औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह पर गजब भड़के महंत रंगनाथाचार्य
मां ने पुलिस से की शिकायत
पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी जब मवेशी को चराने गई थी तब यह वारदात हुई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। घटना के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें-किन्नर पर दिल आया, बोला- तुम्हे बहुत प्यार करता हूं; नहीं माना तो मिठाई खिलाकर बेहोश किया और फिर…
संबंधित खबरें
राहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
58 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
11 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
12 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
13 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
14 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
15 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
15 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines