तुम्हारी नेतागिरी चली जाएगी... औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह पर गजब भड़के महंत रंगनाथाचार्य

Bihar, AurangaBad News: औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महंत रंगनाथाचार्य उनकी जमकर क्लास लगाते दिखाई दे रहे हैं।

Bihar AurangaBad gaya News Mahant Rangnathacharya angry On BJP MP Sushil Kumar Singh
विज्ञापन

Bihar, AurangaBad News: औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह की महंत रंगनाथाचार्य (Mahant Rangnathacharya) ने क्लास लगा दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशील सिंह हाथ चूपचाप महंत के सामने हाथ जोड़े खड़े हैं और महंत उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। दरअसल, गया जिले के टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर के रामबाग में पिछले 4 महीने से महंत रंगनाथाचार्य की ओर से धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ चल रहा था। बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह (MP Sushil Kumar Singh) शनिवार (28 अक्टूबर) को यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद रंगानाथाचार्य की कुटिया में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। लेकिन सांसद जी को अपनी कुटिया में देख बाबा जी भड़क गए और समर्थकों के सामने ही उनकी जमकर क्लास लगा दी।

सांसद पर आग बबूला हुए महंत रंगनाथाचार्य (Mahant Rangnathacharya angry On BJP MP Sushil Kumar Singh)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि महंत औरंगाबाद के सांसद सुशील सिंह की जमकर फटकार लगा रहे हैं। वहीं, सांसद जी चुपचाप महंत की बातों को सुन रहे हैं। वीडियो में रंगनाथाचार्य कहते हैं, ”आज किसलिए आए हैं? मैं मर जाता तब… आपने क्या किया है बताइए। सुनो केवल तुम लोग हिंदुओ को बेचकर राज कर रहे हो। मेरे ऊपर आत्मघाती हमला हुआ, तुमहारा एसपी, डीएसपी, थानेदार कुछ काम किया है। नेता बने हो, तुम्हारी नेतागिरी चली जाएगी। पब्लिसिटी के लिए यहां आए हो।”

विज्ञापन

बीजेपी नेता रामधार सिंह ने भी सुशील सिंह पर बोला हमला

बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह (Former Minister of Co-operative Department of Bihar Ramadhar Singh) ने भी सांसद सुशील सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ”ये राम जन्मभूमि आंदोलन में लोगों को जेल भेजवाता था, कसाई का ट्रक पार करवाता है, ये क्या शिखा रखेगा । ये पूजा करता है तो केवल मारन मंत्र जप करता है। अयोध्या ठाकुरबाड़ी का जमीन हड़प के मुस्लिम को बसा दिया। आप ठीक कह रहे हैं महात्मा जी ये रामद्रोही है। ऐसे लोगों को क्षमा नहीं करना चाहिए।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ