Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने स्पोर्ट्स सिटी सेक्टर-152 में लापरवाही बरतने वाले बिल्डरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. प्राधिकरण ने इस सेक्टर के 10 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है, जिन पर नियमों के उल्लंघन और निर्माण कार्य में देरी के आरोप हैं.
10 साल में सिर्फ 2 प्लाॅट पर निर्माण
प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 में आवंटन और बाद में प्लॉटों के सब-डिवीजन के बावजूद अब तक केवल दो प्लॉट पर ही निर्माण कार्य किया गया है. बाकी आठ प्लॉट पूरी तरह खाली पड़े हैं.
पांच साल में खेल सुविधाएं विकसित करने की थी शर्त
स्पोर्ट्स सिटी योजना के तहत हर आवंटी को यह शर्त दी गई थी कि वह अपने चयनित प्लॉट पर पांच वर्ष के भीतर खेल सुविधाएं विकसित करेगा. लेकिन अब तक किसी भी बिल्डर ने एक भी खेल सुविधा तैयार नहीं की. इतना ही नहीं, अधिकांश बिल्डरों ने नोएडा प्राधिकरण का बकाया भुगतान भी नहीं किया.
2 हजार करोड़ से अधिक बकाया
31 मार्च 2024 तक इन बिल्डरों पर कुल 2027.82 करोड़ रुपये का बकाया दर्ज है. प्राधिकरण ने साफ चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्लॉट रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है.
निरीक्षण में पुष्टि के बाद नोटिस जारी
यह नोटिस एक समिति की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जारी किया गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम, एसीईओ कृष्णा करुणेश ने मौके का निरीक्षण किया. निरीक्षण में समिति की रिपोर्ट को पूरी तरह सही पाया गया.
एटीएस ग्रुप लीड मेंबर के रूप में शामिल
करीब 5 लाख 3 हजार वर्ग मीटर के इस स्पोर्ट्स सिटी प्लॉट का आवंटन प्राधिकरण ने बतौर लीड मेंबर एटीएस होम्स प्राइवेट लिमिटेड को किया था. बाद में एटीएस ने यहां 9 अन्य बिल्डरों को प्लॉट सब-डिवीजन कर दिए, जिसकी मंजूरी नोएडा प्राधिकरण ने दी थी. हालांकि, इन 10 प्लॉटों में से सिर्फ चार का नक्शा पास हुआ और अब तक केवल दो प्लॉटों पर ही निर्माण शुरू हुआ है.
ये भी पढ़ें: मानसिक तनाव इस कदर हुआ हावी, जीबीयू के छात्र ने छत से कूदकर दे दी जान
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
14 mins agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
51 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
9 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
10 hrs agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
12 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
13 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
13 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines