मानसिक तनाव इस कदर हुआ हावी, जीबीयू के छात्र ने छत से कूदकर दे दी जान

Greater Noida News: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. मनोविज्ञान विभाग के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज तिवारी (20) ने छात्रावास की चैथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.

Crime Scene

Credit- News 24 GFX

विज्ञापन

Greater Noida News: गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय परिसर में देर रात एक दर्दनाक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. मनोविज्ञान विभाग के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र धीरज तिवारी (20) ने छात्रावास की चैथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ समय से गहरे अवसाद में था और दवाइयों का सेवन भी कर रहा था.

छात्रावास की चैथी मंजिल से कूदा

घटना विश्वविद्यालय परिसर में स्थित रामशरणदास हॉस्टल की है, जहां सौ से अधिक छात्र निवास करते हैं. रात करीब साढ़े 11 बजे धीरज ने हॉस्टल की चैथी मंजिल से छलांग लगा दी. सहपाठियों की सूचना पर हॉस्टल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची. छात्र को तुरंत जिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisment

हरियाणा के सोनीपत का था निवासी

मृतक धीरज हरियाणा के सोनीपत जिले के उत्तम नगर का रहने वाला था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. परिजन देर रात ही बेटे का शव लेकर अपने पैतृक गांव लौट गए.

अवसाद में था, हो रही थी काउंसलिंग

छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि धीरज पिछले कई महीनों से मानसिक तनाव में था. वह अधिकतर समय चुपचाप रहता और लोगों से बातचीत से बचता था. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही थी, मगर हालात में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ.

पुलिस जांच में जुटी, परिवार ने शिकायत नहीं दी

ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ