गुरुग्राम में बड़ा हादसा, तालाब में नहाने के दौरान 6 बच्चों की डूबने से मौत; 4 घंटे बाद निकाले गए शव

gurugram, lake
विज्ञापन

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को बारिश के पानी से भरे तालाब में नहाने के दौरान छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आठ से 13 साल के सभी बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

अभी पढ़ें – इजराइल में भारतीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मेयर ने बताई यह थी युवक की अंतिम इच्छा

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि शंकर विहार कॉलोनी निवासी दुर्गेश, अजीत, राहुल, पीयूष, देवा और वरुण आज दोपहर तालाब में नहाने गए थे और डूब गए। पुलिस ने बताया कि पुलिस, राज्य आपदा राहत बल, नागरिक सुरक्षा और दमकल कर्मियों की टीमों को मौके पर भेजा गया और शवों को चार घंटे के ऑपरेशन के बाद तालाब से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम ऐसे अस्थायी तालाबों की पहचान करेंगे और उनका पानी निकालेंगे ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ