दिल्ली: लाहौरी गेट के पास इमारत की छत गिरने से 5 लोग घायल, कुछ के फंसे होने की आशंका

building roof collapses in Lahori Gate

नई दिल्ली: नई दिल्ली में रविवार की शाम एक इमारत की छत गिरने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए जबकि तीन से चार और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि लाहौरी गेट इलाके में शाम करीब साढ़े सात बजे छत गिरने की सूचना मिली। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां भेजी गई हैं। अब तक पांच लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया जा चुका है। अन्य का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ