Sidhu Moosewala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब की मनसा पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी जगतार सिंह को अमृतसर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दुबई भागने के फिराक में था।
आरोपी जगतार सिंह सिद्धू मूसेवाला का पड़ोसी है। जगतार के खिलाफ लुकआउट नोटिस तब जारी किया गया था जब मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गायक की हत्या में उसकी संलिप्तता का संदेह करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आरोपी से मारे गए सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में उसकी भूमिका के बारे में पूछताछ कर रही है।
अभी पढ़ें – तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास: भूत भगाने के चक्कर में पिता ने बेटी को मार डाला
29 मई को हुई थी मूसेवाला की हत्या
शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मनसा के एक गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। करीब 10 मिनट तक लगातार गोलीबारी हुई थी और अज्ञात बंदूकधारियों ने करीब 30 गोलियां चलाईं थी। हमले के 15 मिनट के भीतर मूसेवाला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोगों को इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया था।
मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार की आलोचना भी हुई थी। मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही राज्य के 423 वीआईपी के साथ उनकी सुरक्षा कम कर दी थी। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा के मुताबिक, कमांडो बटालियन के दो पुलिस कर्मियों को मूसेवाला के साथ तैनात किया गया था, लेकिन घटना के वक्त घर से बाहर निकलते समय उन्हें साथ नहीं ले गए थे। हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 148, 149, 302, 307, 341 और 427 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अभी पढ़ें – UP डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले में टकराई गाड़ियां, कई घायल
मूसेवाला हत्याकांड में अगस्त में 1850 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई थी। आरोपपत्र में 24 नामजद हैं, जिनमें 20 गिरफ्तार किए गए हैं और चार दूसरे देशों में रह रहे हैं। गोल्डी बराड़ को मामले का मास्टरमाइंड बनाया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
4 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
7 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
9 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
10 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines