Shrikant Tyagi case: उत्तर प्रदेश के नोएडा में चल रहे श्रीकांत त्यागी प्रकरण में एक और नया मोड़ सामने आया है। अब सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को 11.50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेज दिया है। आपको बता दें कि श्रीकांत की एक कार पर विधानसभा पास लगा हुआ था। इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया था कि यह पास स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिया गया है।
स्वामी प्रसाद ने कहा, उनको बदनाम करने की कोशिश है
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने वकील के माध्यम से नोएडा के पुलिस कमिश्नर को एक नोटिस भेजा है। इसमें कमिश्नर के खिलाफ 11.50 करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया गया है। साथ ही स्वामी प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे साझा किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर ने वि.स. पास को लेकर श्रीकांत त्यागी प्रकरण में बिना जांच-पड़ताल किए गैर जिम्मेदाराना हरकत कर प्रेस के माध्यम से पूरे देश में मेरी छवि-प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता को धूमिल करने का प्रयास किया, उसके परिप्रेक्ष्य में मानहानि करने सम्बन्धी कानूनी नोटिस भेजी।’
पूरे मामले को साजिश बताया
इस प्रकरण को स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। जबकि श्रीकांत त्यागी के सत्ता पक्ष के कई बड़े नेताओं के साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके बारे में किसी ने कुछ नहीं कहा है। आपको बता दें कि नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला के साथ कथित नेता श्रीकांत त्यागी ने अभद्रता और मारपीट कर दी थी।
मेरठ से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था श्रीकांत को
मामला तूल पकड़ा तो लखनऊ से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। काफी दिनों की खींचतान के बाद श्रीकांत त्यागी को मेरठ से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह ने श्रीकांत त्यागी को मीडियो के सामने पेश करते हुए मामले की जानकारी दी। इसमें श्रीकांत की कार पर लगे विस पास के बारे में जानकारी दी गई थी। जिसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोटिस भेजने की कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
6 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
7 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
7 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
7 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
9 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines