'शिवसेना नहीं बनेगी बीजेपी की गुलाम', दशहरा रैली में उद्धव गुट ने लगाए बालासाहेब के फोटो वाले बैनर
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने सेंट्रल मुंबई में बुधवार को दशहरा रैली में एक पोस्टर लगाया। पोस्टर में बाल ठाकरे की तस्वीर लगी थी। बैनर में लिखा , ‘शिवसेना को बीजेपी का गुलाम नहीं बनने दूंगा’।
बता दें कि शिवसेना के दो धड़े उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मुंबई में दशहरा रैलियों का आयोजन किया गया। इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ लाइन लिखते हुए ट्वीट किया।
" मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे "- हरिवंशराय बच्चन.#विचारांचेवारसदार
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 5, 2022
एकनाथ शिंदे ने लिखा कि मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे। इससे पहले मुंबई में दशहरा की रैलियों से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ समर्थक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के समर्थकों के साथ भिड़ गए। दोनों गुटों के लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई।
घटना नासिक-आगरा हाईवे पर उस वक्त हुई जब महिला उद्धव सेना समर्थकों का एक समूह रैली में शामिल होने के लिए नासिक से मुंबई जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे, शिंदे समूह के समर्थकों ने उस बस को ओवरटेक करते समय आपत्तिजनक इशारे किए। इसके बाद उद्धव गुट के समर्थकों ने शिंदे समूह के समर्थकों की पिटाई कर दी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: