Valmiki Jayanti 2022: वाल्मीकि जयंती पर आज कानपूर में RSS का मेगा कार्यक्रम, मोहन भागवत जनसभा को करेंगे संबोधित

Mohan Bhagwat

नई दिल्ली: आज वाल्मीकि जयंती है। प्रत्येक वर्ष अश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई जाती है। पूरे भारत में महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर आरएसएस उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा आयोजन करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्र में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वो शनिवार को ही कानपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है। कार्यक्रम स्थल के पांच किमी के दायरे में पुलिस होटलों की चेंकिग कर रही है।

विज्ञापन

इस मौके पर कानपुर के फूलबाग के नाना राव पार्क में आज एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस समारोह में मोहन भागवत भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वो BSSD कॉलेज जाएंगे। जहां कॉलेज के सौ साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ