---विज्ञापन---

देश

‘मैं हमेशा एक निश्चित विचार के लिए खड़ा रहा हूं, इससे BJP-RSS परेशान’, राहुल गांधी का तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के मायासांद्रा तुमकुरु से एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। राहुल गांधी […]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के मायासांद्रा तुमकुरु से एक बार फिर भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया।

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि मेरी समझ के मुताबिक RSS अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है… स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति का समुदाय कोई मायने नहीं रखता। मेरा विचार है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस समुदाय से आते हैं, नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

देश में अखंडता और एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं में समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यही हमारे देश की प्रकृति है।

कांग्रेस नेता ने तंज कसते हुए कहा कि मैं हमेशा एक निश्चित विचार के लिए खड़ा रहा हूं, जो भाजपा और आरएसएस को परेशान करता है। मीडिया के हजारों करोड़ पैसे और ऊर्जा मुझे एक तरह से आकार देने के लिए खर्च की गई है जो कि असत्य और गलत है।

---विज्ञापन---

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ये तीसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। यात्रा फिलहाल कर्नाटक से गुजर रही है। शनिवार को यात्रा का 31वां दिन है।

शिविर में ही दिवाली मनाएंगे राहुल गांधी: जयराम रमेश

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मौजूद पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिविर में दिवाली मनाएंगे और दीवाली के कारण यात्रा स्थगित रहेगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रा 12 राज्यों से होकर गुजरेगी।

---विज्ञापन---

कांग्रेस के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने और देश के लोगों को आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित की जा रही है।

First published on: Oct 08, 2022 02:35 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola