जयपुर: राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) में फिर चुनाव बिगुल बज गया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव 30 सितंबर को होंगे। रामलुभया चुनाव अधिकारी होंगे और 26 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। सभी पदों के लिए 30 सितंबर को वोटिंग होगी और उसी दिन मतगणना होगी। हालांकि, सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है।
अभी पढ़ें – T20 world cup: पाकिस्तान टीम का मेंटर बना ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, बोला- पूरी टीम बढ़िया करेगी…
इस तरह रहेगा आरसीए चुनावी कार्यक्रम
25 सितम्बर को मतदाता सूची जारी
26 सितंबर को नामांकन दाखिल
27 सितम्बर को नामांकन पत्रों की जांच
28 सितंबर को योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी
29 सितम्बर को नामांकन वापसी
30 सितंबर को होगी वोटिंग
30 सितंबर को ही मतगणना
बता दें कि 4 अक्टूबर से आरसीए की वर्तमान कार्यकारिणी को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इससे पहले नई कार्यकारिणी के चुनाव होने जरूरी हैं। चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारी और पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया ने की है।
इस बीच राजस्थान राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्णा पूनिया ने गुरुवार को राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत से उनके कार्यालय में मुलाकात की। गहलोत ने पूनिया को आश्वासन दिया कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच यहां आयोजित किए जाएंगे। परिषद के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।
अभी पढ़ें – पाकिस्तान के खिलाफ मार-कुटाई, भारत-अफगानिस्तान भाई-भाई, दिल जीत लेगा ये वीडियो
डॉ पूनिया ने गहलोत से राजस्थान में अन्य खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जयपुर और अन्य स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित करने का आग्रह किया। गहलोत ने आश्वासन दिया कि वह अन्य खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का प्रयास करेंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
झारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
36 mins agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
3 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
3 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines