हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

RCA Election 2022: राजस्थान हाईकोर्ट ने RCA चुनावों पर लगाई रोक, इस दिन होगी अब दुबारा सुनवाई

विज्ञापन
RCA Election 2022

RCA Election 2022: राजस्थान हाईकोर्ट से एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट में आज सुबह आरसीए से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के चुनाव कराने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी। अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अब अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को तय की है।

अभी पढ़ें – Congress President Election: सीएम गहलोत बने खड़गे के प्रस्तावक, क्या हैं इसके मायने?

जानकारी के मुताबिक न्यायाधीश महेंद्र गोयल ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी और आरसीए के चुनाव अधिकारी राम लुभाया, राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) और सहकारिता पंजीयक को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।

बता दें कि 30 सितंबर यानी आज होने वाले आरसीए के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी शामिल थे।

अभी पढ़ें – Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे ने भरा नामांकन, राजस्थान से ये नेता बने प्रस्तावक

दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट में नागौर, श्रीगंगानगर, दौसा और अलवर क्रिकेट जिला संघों ने याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया कि पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया को राज्य सरकार ने लाभ का पद दिया है। वे खुद नए जिला बनाने के लिए गठित की गई कमेटी में शामिल हैं। ऐसे में उन्होंने चुनाव अधिकारी की निष्पक्षता पर याचिका में सवाल उठाए।

याचिका में कहा गया कि रामलुभाया चुनावों में सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को फायदा पहुंचाएंगे। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव अधिकारी बनाए जाने तक चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए। इस पर अदालत ने गुरूवार को चुनाव स्थगित करने का फैसला सुनाया था और आज फिर से सुनवाई का दिन तय किया था।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें